ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन का बड़ा ऐलान, फिर जाएंगे हड़ताल पर

ख़बरें अभी तक। सरकार द्वारा एस्मा लगाए जाने के बाद भी कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले है. इससे पहले भी कर्मचारियों पर एस्मा लगाने के बाद कई कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाही की गई थी. लेकिन इसी बीच कर्मचारी नेताओं ने 16 व 17 अक्तूबर को हड़ताल का ऐलान कर दिया है।  कर्मचारी नेताओ ने चेतावनी दी है कि हड़ताल के दौरान  सरकार अगर 700 रूट परमिट और कर्मचारियों के सस्पैंशन के फैसले पर अटल रहती है तो 2 दिन की हड़ताल को अनिश्चितकालीन तक ले जाया जाएगा।

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के जनरल सैक्रेटरी बलवान सिंह दोदवा ने कहा कि हड़ताल से पहले 6 अक्तूबर को परिवहन मंत्री के पानीपत स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। वहीं बलवान सिंह ने दावा किया है कि इस बार सभी कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे।