संयुक्त राष्ट्र ने किया पीएम मोदी को चैम्पियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड से सम्मानित, फ्रांस के राष्ट्रपति भी सम्मानित

खबरें अभी तक। प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने आज ‘चैम्पियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पीएम मोदी को यह अवार्ड दिया। पीएम मोदी के अलावा फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘चैम्पियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड’ मिलने के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम ने कहा कि यह सम्मान भारत का है। मैं आभारी हूं इस अवॉर्ड के लिए। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड भारत के आदिवासी, किसान और मछुआरों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा प्रकृति को मां के रूप में देखता है और नारी प्राकृति का ही रूप है।

बता दें कि महासचिव एंतोनियो गुतारेस भी आज कल भारत के दौरे पर है.