तैमूर के साथ-साथ उनकी नैनी भी हुई मशहुर

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान के बेटे तैमूर भी बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स किड्स में से एक हैं। तैमूर की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया में वायरल होती रहती हैं। इसी वजह से वह खूब चर्चा बटोर रहे हैं  लेकिन तैमूर की पॉपुलैरिटी उनके साथ उनकी आया को भी खूब मिल रही हैं।  क्योंकि कभी स्कूल में तो कभी नानी बबीता के घर, तैमूर के साथ उनकी आया जरूर नजर आती हैं।

बता दें कि तैमूर की आया सावित्री तैमूर की केयर टेकिंग के बदले अच्छी-खासी सैलरी ले रही हैं। वह प्रति माह 1.5 लाख रुपए बेसिक सैलरी के तौर पर लेती हैं और अगर वह ओवर टाइम लगाती हैं तो महीने की पगार 1.75 लाख रुपए तक पहुंच जाती है। इस हिसाब से देखा जाए तो नैनी देश के पीएम से ज्यादा कमा रही हैं। तैमूर की नैनी को एक पर्सनल कार भी मिली हैं। इसी बात पर तैमूर के नाना रणधीर कपूर ने कहा कि तैमूर की पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ-साथ उसकी नैनी भी मशहूर हो रही हैं।