राफेल डील पर शत्रुघ्न सिन्हा ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

ख़बरें अभी तक। ओलांद के बयान के बाद राफेल डील पर विवाद और भी बढ़ता जा रहा हैं। इस पर बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि राफेल विवाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख पर बट्टा लगा है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में राफेल को लेकर जिस तरीके से विवाद उठाए जा रहे हैं।पीएम  मोदी इस विवाद पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री पर जो भी सवाल उठ रहे हैं उसका उन्हें जवाब देना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा हैं। पीएम मोदी ने लोगों को बताना चाहिए कि डील कैसे हुई हैं, क्यों हुई हैं लेकिन  वह इस विवाद पर कुछ नहीं बता रहें हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी कहा हैंं कि ये मुद्दा आने वाले चुनावों में हावी रहेगा।