तीन महीने बाद सामने आया दुष्कर्म का मामला

ख़बरें अभी तक। छत्तीसगढं के पद्मनाभपुर इलाके में एक नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी जान पहचान बताकर नाबालिक से दुष्कर्म किया और फिर नाबालिक को इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

बताया जा रहा हैं कि नाबालिग के घर पर आरोपी पिंटू यादव अक्सर आया करता था। तभी उसने नाबालिक से पहचान बनाई हुई थी। जब नाबालिक के  माता-पिता घर पर नहीं रहते थे तब वह उनके घर आता। इसी बीच दबाव डालकर उससे संबंध बनाए। उसे कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। डर के कारण युवती ने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। इसी बीच एक दिन नाबालिग के पेट में तेज दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले गए।

सोनोग्राफी में पता चला कि वह तीन महिने से गर्भवती है। तब उसने इस घटना  की सारी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखाई हैं। मामले की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। फिलहाल उसका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई है।