हनी ट्रैप में फंसा एक और जवान, देता था BSF की खुफिया जानकारी

ख़बरें अभी तक। ISI के लिए जासूसी का काम करने के आरोप में UPATS ने बीएसएफ के एक जवान अच्युतानंद मिश्र को गिरफ्तार किया है। इस जवान को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार यह जवान पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसकर सोशल मीडिया के जरिए सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी देता था।
 यूपी पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार जवान अच्युतानंद मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा का निवासी है। साल 2006 में वह बीएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। इन दिनों उसकी तैनाती ओडिशा में थी। जनवरी, 2016 में आईएसआई की एक महिला एजेंट से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हो गई। महिला ने खुद को डिफेंस रिपोर्टर बताकर अच्युतानंद को हनी ट्रैप के जाल में फंसा लिया।