पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

खबरें अभी तक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अंदर बने वाटर वर्क्स के एरिया में आज सुबह पुलिस को बोर्ड के सिक्योरटी प्रभारी ने सूचना दी कि पेड़ पर एक युवक की लाश टंगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक की लाश को कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान नजदीकी गांव तिगड़ाना के  नीरज के रूप में हुई है। नीरज के परिवार वाले मोके पर पहुंचे तो उन्होंने हत्या का शक जाहिर किया। पुलिस ने अपनी करवाई शुरू कर दी है।

मृतक नीरज के ताऊ मदन ने बताया कि उनका भतीजा कल दिन में घर से काम के लिए गया था। वह किसी टेंट हाउस में डी जे पर काम करता है। उन्होंने बताया कि कल किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद भी गांव में ही हुआ था। उन्होंने शक जाहिर किया है कि उसे मार कर यहाँ टांग दिया गया है। उन्होने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

वही मामले की जांच कर रहे थाना सिविल लाइन प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि सुचना पर वे मोके पर पहुँचे है तथा मोके पर एफ एस एल की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया मामले की गहनता से जांच की जा रही है।