करनाल पुलिस पर फिर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, एसपी सुरेंद्र सिंह ने चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

खबरें अभी तक। सीएम सिटी करनाल की पुलिस लगातार भ्रष्टाचार के मामलों में फंसती जा रही है। रविवार को निजी अस्पताल की संलिप्तता में भी रंबा चौकी पुलिस फंस गई है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने तुरंत प्रभाव से चौकी इंचार्ज जगबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है और इस पूरे मामले की जांच डीएसपी करनाल राजीव कुमार को दी गई है।

पुलिस की वीटी पर यह चालक दौड़ते हैं। पुलिस भी इनको अपने पास रखती है। सड़क हादसे की वीटी जहां की आती है। एक दूसरे चालक नजदीक एंबुलेंस को भेजते हैं। सस्पेंड हुए चौकी इंचार्ज तीन माह पहले ही तैनात किए गए थे। उनकी पोस्टिंग से पहले ही एंबुलेंस चौकी में खड़ी होती थी। निजी अस्पताल की एंबुलेंस सदर थाना के अंतर्गत रंबा पुलिस चौकी में खड़ी रहती है। पुलिस के नजदीक रहकर दुर्घटनाओं की सूचना पर सबसे पहले पहुंचकर मरीज को अपने अस्पताल में ले जाने की मंशा रहती है। जबकि दुर्घटना होते ही प्राथमिकता सरकारी अस्पताल को दी जाती है। लेकिन ऐसा नहीं होता था। इसके पीछे सवाल है कि पुलिस मौके पर देरी से पहुंचती है। जब तक निजी एंबुलेंस चालक घायल को निजी अस्पताल में ले जाते थे। जिनकी पुलिस चौकी इंचार्ज से सैटिंग होती थी।

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के संज्ञान में मामला आने के बाद तुरंत प्रभाव से रंबा चौकी इंचार्ज जगबीर सिंह को एसपी ने सस्पेंड किया है। वहीं एसपी ने कहा मामले की जांच की जा रही है। जो भी इसमें शामिल मिलेगा, कानूनी कार्रवाई की जाएगी।