अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भी लगेगी KBC की क्लास, लाइफलाइन भी मिलेगी

ख़बरे अभी तक। अब से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का सामान्य ज्ञान मजबूत करने के लिए कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर क्विज का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए प्रश्नों का बैंक बनाया जा रहा है जिसमें हर क्लास के लिए 10 हजार सवालों का बैंक बनेगा। हर क्लास की टीम में चार बच्चे होंगे, इनमें एक टीचर भी शामिल होंगा।

जो इन क्विज में अच्छा प्रदर्शन करेगा उन ग्रुप को आगे के लेवल में भेजा जाएगा। स्कूल के बाद क्लस्टर, खंड, जिला, राज्यस्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। 16 से 18 सितंबर तक स्कूल और क्लस्टर लेवल पर प्रतियोगिता होगी। इसके बाद 5 से 10 अक्टूबर को खंड स्तर, 27 से 28 अक्टूबर तक जिलास्तर और नवंबर में राज्यस्तर पर प्रतियोगिता होगी। 5 स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में जिला और राज्य स्तर पर छात्रों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें जिलास्तर पर 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार की राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर 1 लाख एक हजार, 51 हजार और 31 हजार की राशि मिलेगी। जिलास्तरीय स्पर्द्धा में केबीसी की तरह की 4 लाइफलाइन दी जाएंगी।