आप की जनसभा में शामिल हुए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, मोदी सरकार पर बोला हमला

ख़बरें अभी तक। आम आदमी पार्टी की नोएडा में हुई जन अधिकार रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा शामिल हुए. यहां यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया. सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी पूरी तरह से विफल रही। हमारे देश में यह परंपरा नहीं है कि दोषी को चौराहे पर खड़ा करके मारा जाए। हमारे देश में वोट के माध्यम से उन लोगों को दंडित किया जाता है जिन्होंने जनता से झूठ बोला है।

सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए उनपर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे आदमी के अंदर अहम बैठ गया है कि मैं ही सब कुछ कर सकता हूं, मेरे अलावा कोई कुछ नहीं कर सकता। देश की राजनीति बदल रही है और चारों तरफ झूठ बोला जा रहा है, मीडिया पर केंद्र सरकार का नियंत्रण है।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बागी तेवर दिखाते हुए मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, भले ही आप कहते हो कि मैं भाजपा का हूं लेकिन सबसे पहले मैं भारत का नागरिक हूं। पार्टी से पहले देश है।

बता दें कि भाजपा के ये दो नेता लगातर भाजपा ही हमलावर है. वहीं आप संयोजक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सरकार पर निशाना साधा. केजरीवाल ने दोनों पार्टियों (कांग्रेस, भाजपा) पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया.