हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो के मामले में बीजेपी पर साधा निशाना

खबरें अभी तक। हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो के मामले में बड़ा बयान दिया है। पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में 65 अश्लील वीडियो डालने के मामले में सुमित्रा चौहान ने कहा कि, वह इस मामले की भर्त्सना करती हैं। उन्होंने कहा ऐसे व्यक्ति को जमानत तक नहीं मिलनी चाहिए। समाज को पता चले कि स्त्री कोई भोग की वस्तु नहीं है। जो भी इस तरह की हरकत करेगा उसके लिए समाज में कोई जगह नहीं है।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए सुमित्रा चौहान ने कहा इस तरह की हरकत बीजेपी की सोच को उजागर करती है। जब एक जनप्रतिनिधि या पार्टी के पदाधिकारी भाजपा में यह सोच रखते हैं तो कॉमन महिलाएं और आधी आबादी के लिए उनकी क्या सोच है। उनकी मानसिकता दर्शाती है। यह मामला लज्जाजनक है, शर्मनाक है और कानून को अपना काम सही से करना चाहिए।