जौनपुर में दिवार के गिरने से मलबे में दबकर मासूम बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर

खबरें अभी तक। जौनपुर में कच्ची दिवार के गिरने से मलबे में दबकर मासूम बच्ची की मौत हो गयी। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गयी है।

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र  नटौली गांव निवासी अंशिका यादव 15 पुत्री कमलेश यादव व मां अम्बिका घर मे भोजन बना रही थी। अचानक मिट्टी की बनी कच्ची दिवार गिरने से मलबे में मां बेटी दब गयी। आवाज सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर किशोरी को बाहर निकाला गया।

जब तक मलवा हटा मां बेटी को चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेटी अंशिका की मृत घोषित कर दिया। वहीं मां अम्बिका की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर नायब तहसीलदार रामकुमार यादव, व पुलिस मौके पर शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गयी है।