सरकारी अस्पताल की सभी स्टाफ नर्सें दो घंटे की हड़ताल पर रही

ख़बरें अभी तक। गन्नौर: प्रदेश सरकार की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने प्रदर्शन कर रहें है। आज गन्नौर के सरकारी अस्पताल की सभी स्टाफ नर्सें अपनी मांगों को लेकर दो घंटे की हड़ताल पर रही। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वे पूर्ण हड़ताल पर जा सकती है। उन्होंने बताया कि आज वे मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुबह महज दो घंटे की हड़ताल पर रही। स्टाफ नर्सों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

स्टाफ नर्स कमलेश ने बताया कि सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने छटा व सातवें वेतन के साथ उनकी प्रमोशन पोलिसी,रात की डयूटी का रिस्क अनाउंस के अलावा जोखिम भता,वाशिंग भता व पे ग्रेड नही दिया तो वे आंदोलन को तेज कर देंगी।

स्टाफ नर्स मोनिका ने बताया कि आज वो सिर्फ दो घंटे की हड़ताल पर रही है यदि सरकार न उनकी मांग नहीं मानी तो वे पूर्ण रूप से हड़ताल पर चली जाएगी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी टीना आनंद ने बताया कि स्टाफ नर्सों ने उनको पहले ही एक पत्र दिया था कि वे 5 व 6 सितंबर को दो घंटे की गेट मीटिंग करेगी। उन्होंने बताया कि मरीजों को कोई परेशानी नहीं हुई है। दो घंटे बाद सभी स्टाफ काम पर लौट आई है।