बुलंदशहर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश घायल

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर पुलिस और बदमाशों के बीच खुर्जा जंक्शन रोड पर पंचवटी बम्बे के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामी बदमाश साबू पुलिस की गोली से घायल हो गया है। घायल बदमाश का इलाज चल रहा है।

देर रात साबू अपने साथी के साथ अलीगढ़ से खुर्जा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आया हुआ था। इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों बदमाशों को देर रात घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने भी गोली चला दी। जवाबी कारवाई में साबू को भी गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। करीब आधा घंटे तक मुठभेड़ चली। दोनों ओर से 6 राउंड हुई फायरिंग बताई जा रही है। बदमाश बाइक पर थे।

पुलिस ने घायल बदमाश से एक तमन्चा, कारतूस के ख़ाली खोखे भी बरामद किये है। बदमाश अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक साबू जनपद अलीगढ़ के चंडौस का रहने वाला है और खुर्जा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आया था। इससे पहले की वह अपनी मंशा में कामयाब होता पुलिस ने उसे दबोच लिया। डीएसपी गोपाल सिंह का कहना है साबू पर 25 हज़ार का इनाम है। साबुन अलीगढ़ से वांछित चल रहा था।