जनक्रांति यात्रा के 6वें चरण का निमंत्रण देने पिहोवा पहुंचे सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, प्रेसवार्ता के दौरान बीजेपी पर बोला हमला

खबरें अभी तक। गुहला में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने दर्जनों बड़ी कार्यकर्त्ता सभाओं को संबोधित के बाद एक प्रेससवार्ता में कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और हम दोबारा हरियाणा को भाईचारे की नीव पर देश में नंबर वन प्रदेश बनायेंगे। उन्होंने कहा कि बड़े दुःख की बात है कि जो प्रदेश हुड्डा सरकार के कार्यकाल में विकास, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, उद्योगीकरण और खेत खलिहान के मामले में देश में नम्बर वन पर था। उसको भाजपा ने महिलाओं के खिलाफ अपराध, गैंग रेप, लूट, फिरौती, आगजनी और जान माल के नुक्सान में नम्बर वन बना दिया है। इस जनविरोधी सरकार से आरपार की लड़ाई का समय आ गया है और हमें प्रदेश को दोबारा विकास के पथ पर लाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज 9 सितम्बर को पेहोवा से शुरू होने वाली चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा के लिए निमंत्रण देने आये थे। कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए दीपेन्द्र ने कहा कि होडल, समालखा, मेवात,फतेहाबाद और महेंद्र अपार जनसमर्थन के बाद छठ्वें चरण की जनक्रांति यात्रा भी ऐतिहासिक होगी। जिसमें लाखों लोग शिरकत करेंगे।

उन्होने कहा कि जिस प्रकार पिछ्ले कुछ ही दिनों में उनकी मौजूदगी में लगभग दो सौ परिवारों ने भाजपा और इनेलो को अलविदा कह कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। उससे यह बात स्पष्ट होती है कि अब लोगों का विश्वास इनेलो और भाजपा से टूट चुका है और लोग चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी के दस साल के कार्यकाल को याद कर रहे हैं और उनको भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस पार्टी से ही उम्मीद है।

दीपेंद्र हुड्डा  ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हरियाणा का चहुमुखी विकास हुआ है। मगर जन विरोधी भाजपा सरकार ने मंजूरशुदा परियोजनाओं को ठण्डे बस्ते में डाल कर हरियाणा को विकास के मामले में पीछे ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2019 में हरियाणा प्रदेश में रिकॉर्ड बहुमत के साथ चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और हरियाणा को हम फिर से देश का नंबर वन राज्य बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार भूपिंदर हुड्डा बढ़ते जनधार को देखते हुए झूठे मामले  दर्ज कर जनता का धयान भटका रही है। जिससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हुडा झुके गा नहीं रथ रुकेगा नहीं।

विधायक गीता भुक्कल ,पूर्व विधायक दिल्लूराम बाज़ीगर ,रणधीर सिंह धीरा, पवन जगत,जयदीप धनकड़ , चांदवीर हुड्डा, दिलबाग सिंह मोर,सरदारा सिंह,सुनीता बत्तान, प्रदीप पुण्डरी, सतपाल संकरा,नरेश पूनिया आदि मौजूद रहे।