विश्व की यात्रा पर निकले जर्मनी के 68 वर्षीय कूनो हिमाचल पहुंचे

ख़बरें अभी तक। पूरे विश्व की यात्रा पर निकले जर्मनी के 68 वर्षीय कूनो दोस्ती का संदेश दे रहे है। पैदल ही यात्रा पर निकले कूनों भारत के कोने कोने में घूमने लगे है और इसी कड़ी में हिमाचल पहुंचे है। हमीरपुर से गुजरते हुए कूनों ने लोगो के साथ अपने अनुभवों का सांझा किया तो हिमाचली संस्कृति और लेागों की भी जमकर तारीफ की।

बता दें कि जर्मनी के रहने वाले कूनो इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। कूनो पैदल ही दुनिया नाप रहे हैं। अब तक वह लगभग 4000 किलोमीटर का सफर कर चुके हैं। वह 14 देशों में घूम चुके हैं। इन दिनों हिमाचल की यात्रा पर हैं। पेशे से कारपेंटर कूनो का अपना परिवार भी है। घर में पत्नी और दो बेटे हैं। 68 साल के कूनो ने कहा कि इस उम्र में लोग घर में बैठकर रिटायर जिंदगी जीने की चाह रखते हैं, लेकिन उन्हें घर में रिटायर होकर बैठना पसंद नहीं है। उनकी तमन्ना पूरी दुनिया देखने की है। उन्होंने एक साइकिल रूपी वाहन तैयार किया है, जिसमें वह रोजमर्रा का जरूरी सामान और टेंट आदि अपने साथ रखते हैं। रोजाना करीब 15 से 20 किलोमीटर तक का सफर करते हैं। जहां रात पड़ जाए वहां ठहर जाते हैं। वह देशों की भाषाओं को समझने के लिए गूगल ट्रांसलेटर का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने एक साल पहले अपना सफर शुरू किया और 14 देशों को घूम चुके हैं। कूनो ने बताया कि पाकिस्तान में जाने नहंी दिया गया और जम्मू  कश्मीर में भी पैदल यात्रा कर चुके है। उन्होंने कहा कि हर जगह जाकर दोस्ती का पैगाम दे रहेहै। इनका कहना है कि अगर हौंसला होना चाहिए रास्ता खुद मिल जाता हैं।