महावीर ट्रांसमिशन कंपनी में अचानक बॉयलर के फटने मचा हड़कंप, 5 मज़दूर झुलसे

खबरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद औध्योगिक क्षेत्र स्तिथ महावीर ट्रांसमिशन कंपनी में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब अचानक एक बॉयलर तेज़ धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था के पूरी कंपनी हिल गई और 5 मज़दूर इस धमाके मे झुलस गएं। सभी मज़दूरों को गंभीर हालत मे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मानकों की धज्जियां उड़ा कर यहां कार्य किया जा रहा था। जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने कंपनी के 3 सुपरवाइजरों को हिरासत में ले लिया है। धमाके के बाद कंपनी प्रशासन पूरे मामले को दबाने में लगा था। कंपनी प्रशासन, बिना पुलिस को जानकारी दिए, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कंपनी से हादसे के सभी साक्ष्य मिटाने में लगा था। मौके से पुलिस ने अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहे दो घेरलू गैस सिलेंडर, ऑक्सिजन सिलेंडर आदि को कब्जे मे लिया है। इस कंपनी के बाहर कंपनी के नाम कोई भी बोर्ड तक नहीं लगाया गया था। सीओ सिकंद्राबाद व कोतवाली प्रभारी पुलिस बल का साथ मौके पर मौजूद है।