विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस

खबरें अभी तक। मऊ जिले के नगर क्षेत्र स्थित एक प्लाजा में विश्व हिन्दू परिषद ने स्थाना दिवस मनाया। जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री अम्बरीष उपस्थित हुए।

इस दौंरान अम्बरीष ने बताया कि समरस्ता, गौ रक्षा, धर्मप्रसार, ईसाई धर्मा आनतरण का विरोध आदि विषयो को लेकर हम यहां आये हैं। और अंतिम विषय श्री राम जन्म भूमि हैं। क्योकि आज भी राम लला टाट के मंदिर में बिराजमान हैं। वाद न्यायालय में हैं। न्यायालय औऱ सरकार दोनों मिल कर राम लला मंदिर निर्माण की बाधा को दूर करें और हिन्दू समाज की भावनाओं का आदर करें। राम लला का विषय संपत्ति का विषय नहीं हैं, यह भावना और श्रद्धा का विषय हैं।

इन विषयों को लेकर हम लोगों द्वारार व्याप्क जागरण का अभियान हैं। आगे डा. प्रवीण तगङिया के बयान मामले पर कहा कि वहां की वास्तविक स्थिती ये हैं कि जहां पर राम लला विराजमान हैं, वहा का वाद न्यायालय में है। उसका फैसला न्यायालय दे सकता हैं। उस पर कोई कानून नही बन सकता है। इसके साथ ही उतने में मंदिर नही बनेगा। तो जितना शेष भूमि हैं, वो सरकार के पास हैं। तो हम दोनों से कहते हैं कि न्यायालय फैसला दे औऱ सरकार जमीन दें।

ताकि मंदिर निर्माण का मार्ग प्रसस्त हो जाये, नहीं तो हिन्दू समाज की संख्या के बल पर हम लोगों ने आंदोलन शुरु किया था। फिर हिन्दू समाज में जायेंगे। अब तोगङिया अयोध्या क्यो कूच कर रहे हैं, इस बारे में उनसे ही पूछिये।