पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तबियत बिगड़ी, आईजीएमसी में करवाया भर्ती

खबरें अभी तक। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबियत खराब हो गई। शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीरभद्र सिंह को गले मे दर्द की शिकायत थी, साथ ही खांसी और जुकाम भी है। इसके चलते सांस लेने में परेशानी हो रही थी। एहतियात के रूप में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्तिथि सामान्य है। वीरभद्र सिंह विधानसभा सभा में सत्र के दौरान मौज़ूद रहें। लेकिन सत्र में भी खांसी की शिकयत थी।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तबीयत खराब होने के कारण आईजीएमसी में दाखिल करवाए गए हैं। वीरभद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उनको अस्पताल में कमरा नम्बर 633 में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल वीरभद्र सिंह आईजीएमसी अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती हैं। इस बीच अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने उनका चैकअप किया गया और कुछ टेस्ट भी करवाए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति अब सामान्य है।

आईजीएमसी के एम एस डॉ. जनक राज ने कहा कि वीरवार शाम को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को अस्पताल में दाखिल किया गया है। उनकी तबियत अभी हिल्फाल ठीक है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। शुक्रवार को भी सुबह खाली पेट उनके कुछ जरूरी टेस्ट करवाए जाएंगे। यदि वह टेस्ट सामान्य हुए तो उन्हें छुट्टी भी दी जा सकती है। फिलहाल वीरभद्र सिंह को आब्जर्वेशन में रखा गया है।