शेरगिल ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप, कहा- राफेल खरीद घोटाला ही कांग्रेस का चुनावी मुद्दा होगा

खबरें अभी तक। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने मोदी सककार पर आरोप लगाए हैं।  राफेल खरीद घोटाला ही कांग्रेस का चुनावी मुद्दा होगा। राफेल डील में 42 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। देश की टैक्स पेयर जनता इसका हिसाब चहाती है।

Image result for प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने मोदी

नरेंद्र मोदी के नारे हैं कि, न खाऊंगा और न खाने दूंगा की जगह अब ,खाओ पीओ ऐश करो, का काम चल रहा है।  नरेंद्र मोदी पेरिस में 10 अप्रैल 2015 को जब अनिल अंबानी को साथ लेकर डील कर रहे थे।  उस समय के रक्षा मंत्री उस वक्त गोवा में मछली खरीद रहे थे। भाजपा इस मामले में रंगे हाथों पकड़ी गई है।

Image result for शेरगिल ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप, कहा- राफेल खरीद घोटाला ही कांग्रेस का चुनावी मुद्दा होगा

अब मोदी सरकार खुद ही गवाह, खुद ही वकील व जज बन बैठी है।  नरेंद्र मोदी जवाबदेही व जिम्मेवारी से बच रहे हैं। रक्षा मंत्री लुका छिपी का खेल खेल रही है।

शेरगिल ने कहा कि महंगाई, नोटबंदी के घिनौने मजाक के बाद मोदी सरकार ने जनता से घोखा  राफेल से की गई चोट से जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। शेरगिल ने कहा,  कांग्रेस देश का सबसे बड़ा दल है। और निश्चित तौर पर राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।