गुरुद्वारा जा रही श्रद्धालुओं से भरी जीप हुई सड़क हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत

खबरें अभी तक। स्वारघाट के पास घायल जसवीर सिंह सपुत्र साधु सिंह 55 साल, जीत सिंह सपुत्र महेंद्र सिंह, चालक सुखदेव सिंह सपुत्र पपु, व परमजीत सिंह सपुत्र प्यारा सिंह निवासी सएफलाबाद नीला कपूरथला पंजाब, और मृतकों में चार लोग क्रमशः सूखा 55 साल पिंड फाईलानबाद , गुरदीप सिंह 55 साल सपुत्र महेंद्र सिंह, शीतल सिंह 60 पुत्र दर्शन सिंह, व सुखदेव सिंह 55 साल पुत् दीदार सिंह पिंड सएफलाबाद। जिला कपूरथला पंजाब के रहने वाले हैँ।

उक्त श्रदालु पीबी 08 बीएच 5257 है। सभी लोग पंजाब के कपूरथला के रहने वाले है। घायल श्रद्धालु परमजीत ने बताया कि वे सभी आज घर से आनन्दपुर साहिब गुरद्वारे में माथा टेककर मनीकर्ण गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही उनकी DECOR कार स्वारघाट से बनेर से गम्बरपुल की उतराई में जा रही थी। अचानक चालक सुखदेव सिंह ने अपना जीप से अपना नियंत्रण खो दिया। और श्रद्धालुओं की जीप सड़क किनारे एक सफेद के पेड़ से जा टकराई। इस सड़क दुर्घटना में जीप में सवार 8 लोगों में से 4 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। बाकी 3 घायलों को पुलिस थाना स्वारघाट व डीएसपी श्री नयना देवी की जीपों की मदद से नालागढ़ भेजा गया है। एक उनका साथी परमजीत सिंह घटनास्थल पर हाजिर है जो बाल बाल बच गया है।

स्वारघाट में आपातकाल सेवा 108 मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिसके चलते थाना स्वारघाट की जीप व डीएसपी नयनांदेवी की जीपों में घायलों को नालागढ़ के अस्पताल रैफर किया गया है।

घटनास्थल पर डीएसपी नयनांदेवी संजय शर्मा व थाना स्वारघाट के प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ बचाव कार्य मे जुटे हुए है। रच्छ्चोह स्थान के ढाबा मालिक रामस्वरूप ने घटना की जानकारी स्वारघाट थाना पुलिस की साढ़े तीन बजे दी और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर बचाव कार्य किया है। मौके पर एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान व डीएसपी नयनांदेवी अनिल शर्मा घटनास्थल पर मौजूद है।