फिर हड़ताल पर जाएंगे रोडवेज कर्मचारी, 5 सितंबर से करेंगे हड़ताल

खबरें अभी तक। हरियाणा के रोड़वेज कर्मचारी 5 सितम्बर को एक बार फिर से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर जाने वाले हैं। रोड़वेज कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जनता एक बार फिर से परेशान होने वाली है। अंबाला 5 सितम्बर को होने वाली हड़ताल को लेकर आल हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन की गेट मीटिंग हुई। जिसमे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने ज्वाईंट एक्शन कमेटी के साथ बैठक में जो फैंसले लागु करने की बाते मानी थी जिन्हें पूरा नही किया गया जिसके विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर जायेंगे।

कर्मचारियों की मांग है कि 700 किलोमीटर पर बसे लेने का फैंसला सरकार ने लिया है उससे रद्द किया जाये , हर साल 1000 नई बसे रोड़वेज के बेड़े में शामिल की जाये , टेक्निकल स्केल दिया और रेगुलर भर्ती की जाये। कर्मचारियों ने एलान किया है कि यदि 5 सितम्बर से पहले सरकार ने वार्ता नही की तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है।