4 दिन के विदेशी दौरा पर सुषमा स्वराज

खबरें अभी तक। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज  से 4 दिन की विदेश यात्रा पर जा रही है। इस दौरान वे वियतनाम और कंबोडिया की यात्रा करेंगी। वियतनाम में वो अपने समकक्ष विदेश मंत्री फाम बिन्ह मिन्ह और उप प्रधान मंत्री के साथ वियतनाम में संयुक्त आयोग की 16वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगी। विदेश मंत्रालय की जामकारी के मुताबिक सुषमा स्वराज वियतनामी प्रधान मंत्री गुयेन जुआन फुक से भी मुलाकात करेंगी।

आज सुषमा स्वराज हिंद महासागर सम्मेलन के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद सुषमा स्वराज 29 से 30 अगस्त तक कंबोडिया में रहेगी जहां कंबोडिया के विदेश मामलों के मंत्री प्रोक सोखोन और कंबोडिया राज्य के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। सुषमा स्वराज कंबोडियन के प्रधान मंत्री हुन सेन और सीनेट सैह छूम के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी। यह सुषमा स्वराज की कंबोडिया की पहली आधिकारिक यात्रा है।