महेंद्रगढ़: अब राज्य में शुरू होगा सक्षम प्लस अभियान

ख़बरें अभी तक। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हुआ है। सक्षम अभियान की सफलता के बाद अब राज्य में सक्षम प्लस अभियान चलाया जाएगा। इसमें अंग्रेजी पर जोर दिया जाएगा। डी.ई.ओ  मुकेश लावनिया ने बताया कि पूरे राज्य में अब तक 13 खंड पूरी तरह से सक्षम हुए हैं। इनमें से चार खंड अकेले महेंद्रगढ़ जिले के हैं तथा पांचवां खंड नारनौल भी जल्द सक्षम हो जाएगा।  उन्होंने बताया कि अंग्रेजी के प्रति आम लोगों का अधिक आकर्षण रहता है। सभी मां-बाप चाहते हैं कि उसका बच्चा हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी में निपुण हो। अब हम सक्षम प्लस के लिए कार्य कर रहे हैं | सक्षम तो हिंदी और गणित के लिए था और सक्षम प्लस में अब अंग्रेजी विषय भी रहेगा उसके लिए हमने कार्य शुरू कर दिया है अपनी कार्य योजना बना ली है हमने अपने ब्लॉक अटेली को 5 खंडों में बांटा है उनके पांच खंड ऑफिसर हमने बना दिए हैं और साथ में हमने अलग से टीम बनाई है जिसमें इस विषय को लेकर नए नए टूल्स बनाए जाएं जिससे कि बच्चे और अध्यापक उस पर कार्य कर सकें। इसी उद्देश्य के लिए सक्षम प्लस अभियान चलेगा।

इस जिले में अटेली खंड का सक्षम प्लस के लिए पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने इस अभियान के तहत बच्चों को प्रार्थना से ही अंग्रेजी के छोटे-छोटे वाक्यों व शब्दों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद टेस्ट होगा और अंत में बच्चों की प्रश्नोत्तरी होगी ताकि बच्चे ज्यादा से ज्यादा शब्द सीख सकें। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चा कम से एक हजार अंग्रेजी के वो शब्द याद कर ले जो आम बोलचाल में प्रयोग होते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान व्याकरण आदि पर कोई ध्यान न देकर केवल बोलने की आदत डाली जाएगी।  हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि हमारे जिले का अटेली ब्लॉक और महेंद्रगढ़ ब्लाक पूरी तरह से सक्षम प्लस हो हमारे जिले की एक और योजना हमने तैयार की है उसके पीछे एक उद्देश्य पहली से बारहवीं क्लास कक्षा तक हमारे सभी विद्यालयों में सुचारू रूप से पढ़ाई हो एक कंपटीशन बने अध्यापकों में भी और बच्चों में भी।

जहां पर भी जिन कक्षाओं में पांच विषय हैं वहां पर हम रखेंगे सक्षम फाइव स्टार और जिन कक्षाओं में सात  विषय हैं वहां रखेंगे हम सक्षम सेवन स्टार यानी कि जो भी 80%  कंप्लीटएनसी पांचों विषय में होगी उस स्कूल के बाहर फाइव स्टार लिखकर के उसको बकायदा चिन्हित करेंगे ताकि समाज को और सोसाइटी को हर किसी को पता लगे कि यह विद्यालय सक्षम फाइव स्टार है और सक्षम सेवन स्टार है। यहां के सभी बच्चे इन पांचों विषयो में और इन सातों विषयो में कितना 80% से ऊपर है। इसके पीछे एक ही उद्देश्य है कि हम हमारे जिले की कक्षाएं चाहे वो एक से पांच , छ से आठ ओर आठ से बाहरा सभी कक्षाओ के सभी विषयों में बच्चे हमारे अव्वल हो और उनके अंदर कंपटीशन बढे और वह कुछ करके दिखाएं और अपने जिले का नाम रोशन करें। यह योजना हम सितंबर में शुरू कर देंगे उसकी तैयारियां चल रही है।