राजकुमार सैनी का रेवाड़ी दौरा, राजनीतिक पार्टियों पर साधा निशाना

खबरें अभी तक। कुरुक्षेत्र सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के अध्यक्ष राजकुमार सैनी का रेवाड़ी दौरा, दिल्ली रोड स्थित मधुसूदन पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। 02 सितम्बर को पानीपत में होने वाली लोकतंत्र बचाओ रैली का निमंत्रण भी दिया।

सांसद सैनी ने बयान दिया कि 70 सालों में 55 साल कांग्रेस पार्टी ने राज किया, देश को भूखे नंगो की लाइन में लाकर खड़ा कर दिया।  हमारे बाद आज़ाद हुए देश सिंगापूर, मलेशिया, चीन आज हमसे है कहीं आगे है और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, रिजर्वेशन का ढिंढोरा पीट रही सरकार, हकीकत में कुछ नहीं है।

राजकुमाक सैनी ने इनैलो को भी आड़े हाथों लेते हुए साधा निशाना और कहा कि, जिसका आधा कुनबा भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है, बाकी के लोग भी आय से अधिक सम्पति मामले में जेल जाने वाले हैं।  जाट आरक्षण पर बोलते हुए राज कुमार सैनी ने कहा कि, आरक्षण के नाम पर प्रदेश को दो बार जलाने का काम किया, यशपाल मलिक तो मोहरा है असली चाल तो हुड्डा और चौटाला खेल रहे है।