राष्ट्र स्तर के प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन, 18 राज्यों की टीमें लेगी भाग

खबरें अभी तक। आटया-पाट्या एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के बैनर तले आटया पाट्या खेल की अंडर 14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता पालमपुर में 28 से 30 सितम्बर तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आटया- पाट्या हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्र स्तर का प्रशिक्षण कैम्प पालमपुर में 24 से 27 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर से 18 राज्यों की टीमें भाग लेगीं और 500 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रदेश स्तरीय अंडर 14 एवम अंडर 19 प्रतियोगिता हमीरपुर में 8-9 सितम्बर को आयोजित की जाएगी जिसमें प्रदेश भर की टीमें भाग लेंगीं। यह खेल खो-खो की प्रतियोगिता की तरह होती है व इस खेल में एक टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं और यह लड़के व लड़कियों के वर्ग की अलग अलग आयोजित की जाएगी।

देवेंद्र सिंह राणा ने जानकारी दी कि प्रदेश के सभी जिलों में आटया-पाट्या का संगठन तैयार किया जा रहा है व तक करीब 8 जिलों की कार्यकारिणी बन चुकी है। इस अवसर पर डी आर ठाकुर, अनिल सोंखला, मनोज रत्न, जितेंद्र राणा, मनोज आचार्य, रिपु दमन, राजकुमार, नितिन देवी, बलदेव सिंह, रणजीत सिंह, महेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, सुनील कुमार उपस्थित रहे।