सावन महीने का हरियाली तीज पर्व आज

खबरें अभी तक। आज देशभर में सावन महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया को हरियाली तीज के रूप में मनाया जा रहा है। हरियाली तीज पर्व पर लोग जमकर पतंगबाज़ी का लुत्फ़ उठा रहे है। रेवाड़ी में तीज के उपलक्ष में जहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों में तीज महोत्सव मनाया जा रहा है वहीं कई जगहों पर सांस्कृतिक और पारम्परिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। बच्चे और बड़े सभी छतो पर चढ़कर पतंग उड़ा रहे है।

हालाँकि पिछले साल के बनिस्पत इस बार पतंगबाज़ी कम देखी जा रही है लेकिन फिर भी आसमान में काफी पतंग उड़ रही है धूप में भी लोगो का उत्साह कम नहीं हो रहा। पूरा दिन ये-काटा, वो-काटा की गूंज सुनाई दे रही है। बच्चे एवं युवा सुबह से ही पतंगबाज़ी का लुत्फ़ उठा रहे है जो पूरे दिन चलेगा। डीजे बजाकर नाच-गाकर, मस्ती कर बच्चे युवा सभी तीज पर्व को एन्जॉय कर रहे है। चारो तरफ हरियाली होने के कारन इसे हरियाली तीज कहा जाता है।

आज के दिन सुहागिन स्त्रियाँ व्रत रखती है, झूला झूलती है, एवं लोकगीत गाकर खुशिया मानती है। इस पर्व को लेकर देश में जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। आस्था, उमंग, सौंदर्य एवं प्रेम का यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन के उपलक्ष में यह त्यौहार मनाया जाता है।