भाजपा महिला मोर्चा “भारत गौरव पर्व” के रूप में मनाएगी स्वतंत्र दिवस : प्रदेश उपाध्यक्षा

खबरें अभी तक। भारतीय जनता पार्टी कि महिला मोर्चा आगामी स्वतंत्र दिवस को भारत गौरव पर्व के रूप में मनाएगी।  इसके तहत जगह जगह वृक्षा रोपण करने के साथ शहीद महापुरुषों कि मूर्तियों कि साफ सफाई, तिरंगा यात्रा निकलने के साथ शहीद महापुरुषों की याद में कवी सम्मलेन का आयोजन करने जा रही है।  यह बातें उत्तर प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा रिता शास्त्री ने देर शाम एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कही।

प्रदेश उपाध्यक्षा रिता शास्त्री ने आगे कहा कि हमारे देश को आजाद कराने में हमारे वीर जवान सपुतों और महारुषों का बहुत ही बड़ा योगदान है। उन उनकी सहादत और इस देश को मिली स्वतंत्रता को एक गर्व के रूप में देखेते है। लिहाज़ा उन्ही को याद करते हुवे हम पुरे प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन स्वतंत्रता दिवस को भारत गौरव पर्व के रूप में मनाया जायेगा, जो 15 अगस्त से शुरू हो करके 21 अगस्त तक चलेगा। एक सप्ताह तक वृक्षा रोपण , महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई के साथ तिरंगा यात्रा, कवि सम्मलेन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

वहीं प्रदेश की क्षेत्रीय महामंत्री अल्का राय ने बताया की नारी शाशक्तिकरण और महिलाओं को उनके आयाम तक पहुंचने के लिए भाजपा महिला मोर्चा कटीबद्ध है। आज के दौर में आधी आबादी को एक प्लेटफोर्म देने का काम सिर्फ भाजपा कर रही है। इसी के क्रम के भारत गौरव पर्व के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। जिसे महिलाओं को और शशक्त बनाया जा सके।