सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

खबरें अभी तक। नगरपालिका कर्मचारियों ने राज्य कमेटी के आव्हान पर 24 मई को सरकार द्वारा समझौते को लागू ना करने को लेकर सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय प्रदर्शन किया और हरियाणा सरकार विभागीय मंत्री कविता जैन के नाम उपायुक्त के माध्यम से एसडीएम कलायत को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन से पहले कर्मचारियों ने जवाहर पार्क में इकट्ठे होकर सभा की। इस सभा मे कैथल पुंडरी, ललित राजवंशी के महिला पुरुष कर्मचारियों ने हिस्सा लिया वहीं बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान शिवचरण ने कहा कि भाजपा सरकार बार-बार वादाखिलाफी करके सफाई कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है।

उन्होंने कहा कि संघ के लंबे आंदोलन के बाद 24 मई को सरकार ने संघ के साथ समझौता करके कई अहम मांगे पर सहमति जताई थी और सभी मांगों को 15 दिन में लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन लगभग 3 महीने बीतने के बाद भी उनकी मांगे ज्यों की त्यों है उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 15000 लागू कर देना चाहिए।

पॉलिसी बना कर कर्मचारियों को रेगुलर करना चाहिए , हड़ताल में शामिल किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाए, उन पर बनाए गए सभी मुकदमें वापस लिए जाएं। वर्दी भत्ता ₹240 से बढ़ाकर ₹440 करनी चाहिए। अनेकों मांगों को लेकर आज  धरने प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में दर्शन सिंह रोहतास, संजय, शमशेर, विनोद कुमार, रमेश आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।