हिमाचल की बेटियों का कमाल, एशियन गेम्स में लेंगी हिस्सा

खबरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के खेल इतिहास में महिला हैंडबाल खिलाडि़यों ने एक नया मील का पत्थर स्थापित कर दिया है। यह पहला मौका है कि जकार्ता एशियन गेम्स में हिमाचल प्रदेश की एक साथ तीन खिलाडि़यों ने एक ही खेल में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा व सीईओ डाक्टर प्रवेश मोंटी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के घुमारवीं में प्रदेश हैंडबाल संघ की चरफ से चल रही  मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ी निधि शर्मा,  दीक्षा ठाकुर और  प्रियंका ठाकुर का एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हैंडबाल टीम में चयन हुआ है।

राष्ट्रीय टीम में चयन से प्रदेश हैंडबाल के खिलाडि़यों और खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियो ने अपनी जीत का श्रेय हैंडबाल की प्रशिक्षिका और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी स्नेहलता को दिया। चयनित  खिलाडि़यों में निधि शर्मा सोलन जिला से, दीक्षा और प्रियंका बिलासपुर जिला से संबंधित हैं। हिमाचल संघ ने खिलाडि़यों को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उनके तथा उनके अभिभावको को बधाई दी है।