सीएम योगी की बाढ़ को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा बैठक सिर्फ 22 मिनट में निपटी

खबरें अभी तक। सीएम का उड़न खटोला दोपहर 11:30 बजे  शारदा नगर बैराज पर उतर गया। शारदा नगर के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री बाढ़ को लेकर चल रही तैयारियों और कार्यों की समीक्षा की  मुख्यमंत्री के आने से पहले लखीमपुर शारदा नगर रूट को बंद कर दिया गया। गेस्ट हाउस में कई गांव के चुनिंदा बाढ़ पीड़ित बुलाए गए हैं। जिनसे बात कर मुख्यमंत्री ने जानने का  प्रयास किया कि बाढ़ को रोकने के लिए प्रशासन किस तरह काम कर रहा है। मुख्यमंत्री के आने से पहले राहत आयुक्त संजय कुमार भी पहुंच गए। लखीमपुर में बैठक के बाद मुख्यमंत्री गोंडा जिले के लिए रवाना हो गए  बता दें कि जिले में 13 ब्लाक बाढ़ प्रभावित हैं।

सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक महज 22 मिनट के अंदर निपट गई। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि बाढ़ राहत में कोई कोताही ना बरती जाए। सीएम ने बताया कि खीरी जिले को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए 46 करोड रुपये रिलीज कर दिए गए हैं।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खीरी पहुंचे। उन्होंने जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। बाद में मुख्यमंत्री ने यहां बाढ़ को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उनके साथ प्रदेश सरकार के दो मंत्री भी रहे। सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलवीर सिंह औलख और प्रभारी मंत्री गुलाब देवी भी सीएम के साथ खीरी पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों का दर्द भी सुना। मुख्यमंत्री से फूलबेहड़ ब्लॉक के गूम गांव के बाढ़ पीड़ित मिले। उन्होंने कटान रोकने के लिए प्रशासन के किए जा रहे प्रयासों को ना काफी। बताया साथ ही किसानों ने गन्ना भुगतान की मांग भी उठाई।