सरफिरे आशिक ने घर में घुस कर लड़की को मारी गोली

खबरें अभी तक। शनिवार को दिल्ली के भारत नगर इलाके में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट लड़की को उसके ही घर में घुस कर एक सिरफिरे आशिक ने गोली मार दी। जिसके बाद लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें की लड़की का नाम अंशुल है और लड़की को गोली मारने वाले उस सरफिरे आशिक का नाम हरीश है।

बताया जा रहा है की हरीश और अंशुल दोनो एक दूसरे को तकरीबन 5 साल से जानते थे। हरीश और अंशुल दोनो रिलोशनशिप में रह चुके हैं। कुछ समय पहले ही अंशुल की सगाई हो चुकी है जिसके बाद अंशुल ने हरीश से ब्रेकप कर लिया था। लेकिन हरीश को यह बात खटक गई और वह शनिवार को रात में अंशल के घर पंहुचा और उसे देखते ही गोली मार दी जिसके बाद से अंशुल की हालत अत्यधिक गंभीर बनी हुई है और उसे शालिमार बाग के फोर्टिज अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।