कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे के विरोध में फायरिंग

खबरें अभी तक। कब्रिस्तान की जमीन में अवैध तरीके से निर्माण के विरोध में रविवार को जमकर लाठी डंडे चल गए। इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। मामले की मामले की सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर आसपास के थानों से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि थाना क्षेत्र के गांव झाझर में गाटा संख्या 486 में कबिस्तान दर्ज  है। इस मामले में बुलंदशहर न्यायालय मेें मुखत्यार अहमद बनाम यतेन्द्रपाल आदि के नाम से मुकदमा विचाराधीन है। जिसमें 25 सितंबर 2018 अग्रिम डेट लगी हुई है। शिकायत कर्ता ने बताया कि रविवार सुबह पता कि दूसरे पक्ष के लोग जमीन में अवैध तरीके से निर्माण करा रहे हैं।  तो पीड़ित कादिर पुत्र बाबू खां अपने साथ गांव के रईश, अबरार आदि को लेकर मौके पर पहुंचा।

जहां उन्होंने अवैध निर्माण कराते दूसरे पक्ष के लोगों को देखा तो उनका विरोध किया। जिससे दूसरे पक्ष के लोगों से उनका विवाद शुरु हो गया। बाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। इस मौके पर घटना की वीडियो भी स्थानीय लोगों ने बना ली। दो पक्षों में फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मौके पर आधिकारियांें के साथ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

इस दौरान पुलिस को देखकर दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस जुटी है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट किसी भी पक्ष की ओर से दर्ज नहीं हो सकी है।