हिसार: अस्पताल में हुआ प्रेमी जोड़े का विवाह

ख़बरें अभी तक। विवाह तो आप ने बहुत से देखे होगें लेकिन ऐसी अनोखी शादी आप ने नहीं देखी होगी। मामला हिसार का है जहां एक प्रेमी जोड़े का विवाह परिजनों ने अस्पताल में करवाया। दरअसल गुरूमुख और कुसुम एक दूसरे से प्यार करते है परिजनों के डर से दोनों से एक साथ जहरीला पदार्थ पी लिया। दोनों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां दोनों ही पक्ष के परिजनों ने अस्पताल में ही दोनों का विवाह करवा दिया। डॉक्टरों की माने तो लड़के की हालत सामान्य है जबकि लड़की की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। लड़की हिसार के शिव कॉलोनी निवासी है जबकि लड़का हिसार के गांव पीरावली का रहने वाला है। कॉलेज के दौरान दोनों में प्रेम हुआ परिजनों के विरोध के डर से दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.