रोप वे बनने की संभावना तेज, मुख्य सचिव ने किया दौरा

खबरें अभी तक। बिलासपुर के श्री नैना देवी और पंजाब के आंनदपुर के बीच रोपवे लगाने पर जल्दी ही काम शुरू हो सकता है।  मंगलवार को हिमाचल के चीफ सेक्रेरटरी विनित चौधरी  ने नैना देवी में रोप वे प्रोजेक्ट की व्यवाहरिकता का जायजा लिया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नैना देवी में रोप बन जाने से श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। आपकों बतादें कि दोनों तीर्थ स्थलों को जोड़ने के लिए पंजाब और हिमाचल के बीच लंबे समय से रोप वे का प्रोजेक्ट अटका पड़ा है।

दोनों तीर्थ स्थलों को रोप बे के माध्यम से जोड़ने के लिए साल 2012 में तत्कालीन  मुख्यमत्री धूमल और पंजाब के पूर्व मुख्यमत्री प्रकाश सिंह बदाल ने ओएमयू साइन किया था।  लेकिन हिमाचल की बीरभद्र सरकार ने सत्तारूढ़ होते ही इस समझोते को रद्द कर दिया था।  लेकिन मुख्यमत्री जयराम ठकुर ने सता संभालते ही इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की कवायत शुरू की है।