अनीता बनी चैंपियन, मिक्स मार्शल आर्ट में जीता खिताब

खबरें अभी तक। कांगड़ा के नूरपुर की बेटी अनीता ठाकुर ने प्रदेश का नाम देश में रौशन किया है। दिल्ली में आयोजित मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के मिक्स  मुकाबले में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया है। 62 किलो वर्गभार में खेलते हुए फाइनल मुकाबले में अऩीता ठाकुर ने दिल्ली की सिंड्रा को मात दी।

अनीता नूरपुर कस्बे के गांव कुखेढ़ की रहने वाली है और स्थानीय कॉले की छात्रा है। अनीता ने अपनी जीत का श्रेय कोच अमित राणा को दिया है। अमित लंबे समय से लड़कों और लड़कियों को मिक्स मार्शल आर्ट की फ्री में कोचिंग दे रहे हैं।