हुडडा की जनक्रांति यात्रा से पहले घूमेगा तंवर की साईकल का पहिया

खबरें अभी तक। टोहाना के विधायक के पास पावर की नहीं नियत की कमी है। यह बात टोहाना से द्रवेन्द्र सिंह बबली ने कहीं वो अपने कार्यलय में अशोक तंवर की साईकल यात्रा को लेकर पत्रकार वार्ता कर रहे थे इस दौरान उन्होने स्थानिय मुददों पर भी अपनी राय रखी वहीं हुडडा व तंवर गुट के सवाल को टालते हुए कहा कि इसका जवाब या तो हुडडा जी दे सकते है या तंवर जी आप उनसे ही पुछें। जानकारी के लिए बता दे कि द्रवेन्द्र सिंह बबली अशोक तंवर के खास माने जाते है।

गौरतलब है कि हुडडा की रथ यात्रा को टोहाना 22 जुलाई को पहुंच रही है पर इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर टोहाना में 18 जुलाई को बैठक करने वाले है। इसके बाद 19 जुलाई को रोहतक में साईकिल का पहिया घुमाने ने उन्होंने पुरी तैयारी कर ली है।

जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को टोहाना में अशोक तंवर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इससे टोहाना में कांग्रेसियों में गर्मी के मौसम में गर्मी बढ़नी स्वाभिवक है। क्योंकि टोहाना में 22 जुलाई को भुपिन्द्र हुडा की रथ यात्रा भ्भी पहुंचने वाली है। इसके साथ ही द्रवेन्द्र सिंह बबली ने बताया कि वो जल्दी अपनी संस्था के तहत बुर्जगों को मान-सम्मान देने के कार्यक्रम का आयोजन भी करेंगे। द्रवेन्द्र सिंह बबली ने सपष्ट तौर पर कहा कि ये लोग सत्ता सुख भोगने के लिए सत्ता में आए हैं।

स्थानिय स्तर पर ऐसे घोटाले सामने आऐंगे। क्योंकि जो लोग हैड टू माउथ थे वो एक हजारों करोड़ रूपए के कैसे मालिक हो गए पैसा कोई रातों रात तो पैदा होता नहीं व्यापारी मैं भी हुं। इन लोगों ने दोनो हाथों से टोहाना को लुटने का काम किया है। अपने फायदे के लिए प्लान बदलने का काम भी सत्ता पक्ष के लोगों ने किए हैं।