हिमाचल में बढाया जाएगा हरित आवरण, 596 स्थानों की हुई पहचान

खबरें अभी तक। हिमाचल में आज से राज्यस्तरिय वन महोत्सव शुरू हो रहा है। सिरमौर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसका उद्घाटन करेंगे। राज्य स्तरीय वन महोत्सव के बाद तीन दिवसीय विशेष पौधारोपण अभियान प्रदेश भर में चलाया जाएगा। इस  दौरान दस हजार हेक्टेयर भूमि पर 15 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से आठ लाख औषधीय और सात लाख सामान्य पौधे शामिल हैं।

वन महोत्सव को सफल बनाने के लिए लिए वन विभाग की ओर से फील्ड में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। वन विभाग द्वारा बरसात के दौरान प्रदेश में पौधारोपण किया जाता है। इस दौरान पौधों के लिए बारिश से पर्याप्त पानी मिलता है, जिससे पौधों का सरवाइव रेट भी बढ़ जाता है।