महिला से छेड़खानी और गैंगरेप के आरोपियों को मीडिया के सामने किया पेश

खबरें अभी तक। उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र इलाके के सहजनी इलाके में महिला से छेड़खानी के वायरल वीडियो और गैंगरेप के मामले में एसपी हरीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की। पुलिस ने 4 आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। जबकी एक आरोपी आकाश लखनऊ की बच्चा जेल में बन्द है।

उन्नाव में गैंगरेप और छेड़खानी के वायरल वीडियो के मामले में आज पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की। एसपी हरीश कुमार ने बताया की  गंगाघाट पुलिस ने वीडियो में दिख रहे 4 नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकी एक आरोपी विपिन अभी भी फरार चल रहा है। वहीं एसपी हरीश कुमार ने बताया की उन्नाव में चोरी के मामले में लखनऊ की बच्चा जेल में बन्द आकाश को भी रिमान्ड में लिया जायेगा। एसपी हरीश कुमार ने कहा की आकाश का फिर से मेडिकल कराया जायेगा।

आपको बता दें की पुलिस ने राहुल, विमल, पवन, रितिक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं विपिन अभी फरार है। एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुये बताया की महिला को खोजना बड़ा टास्क था। एसपी ने बताया की आंगनवाणी कार्यकत्रि के जरिये महिला को खोजा गया। एसपी ने बताया की पीड़ित महिला के 164 के बयान करवाये गए हैं। वही एसपी ने विपिन को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा लिया। आपको बता दें की करीब ढाई महीने पहले आरोपियों ने महिला से छेड़खानी की और उसके साथ गैंगरेप किया था। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा था।  फिलहाल थाना गंगाघाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।