CM मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सिखाए जीत के गुर

खबरें अभी तक। शुक्रवार को उकलाना के आशीर्वाद गार्डन में भाजपा का हलका स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा के हिसार जिले के प्रभारी व केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, राज्यसभा सदस्य पूर्व जनरल डीपी वत्स, चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने शिरकत की। हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल व पूर्व प्रत्याशी सीमा गैबीपुर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को सम्मानित किया। इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन गुरमेश बिश्नोई ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह उकलाना हलके के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और कार्यकर्ताओं को जीत का टिप्स दिया और कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम करें ताकि आने वाले चुनावों में भाजपा लोकसभा की दस की दस सीटों व विधानसभा की 70 सीटों पर विजयी हो सके।

केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम चाहते है राजस्थान और हरियाणा में पार्टी के साथ उन्हें जोड़ा जाए जो बीजेपी की नीतियों से जुडऩा चाहते है। जिस हिसाब से किसानों की फसल का दाम लगाया जाता था, सिर्फ वो किसानों को गुमराह करने की बात थी। विपक्ष के लोग स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे है। लेकिन किसानों के लिए जो किया यह उससे भी ज्यादा है। अगर आप चाहते हो हिसार एरिया में उद्योग लगे, किसानों का भला हो तो बीजेपी को मजबूत कीजिये।

बीरेंदर सिंह ने कहा कि 50 साल में जिनका 5 बार राज आयाए वो अब एसवाईएल की बात कर रहे है। उनके पेट में दोबारा से लूट की भूख है, उसे वो मिटाना चाहते है। इसलिए लोगों को गुमराह कर रहे है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यात्रा की बात करने वाले आज किसानों की लड़ाई की बात कर रहे है। लेकिन उन्होंने किसानों की जमीन उधोगपतियों को बेची।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 22 साल तक मैंने कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। अगर आप विश्लेषण करेंगे तो देश ने सैंकड़ो राजनीतिक दल है। लेकिन बीजेपी में कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया जाता है। जनता का मन जीतने के लिए जो हमने काम किये, उससे जनता प्रभावित है। कांग्रेस को बीबीसी उद्योग बताया और कहा कि बदली, भ्रष्टाचार व सीएलयू का बोलबाला कांग्रेस सरकार में रहा है। वहीं इनेलो को इंडियन नेशनल लुटेरा पार्टी बताया। किसानों को लेकर सरकार द्वारा उठाये गए कदम की प्रशंसा की। कार्यकर्तओं को कहा कि सरकार की इन उप्लब्धियों को जनता तक पहुंचा।

केन्द्रीय मंत्री चौधरी बिरेन्द्र सिंह के भाषण में ठहाको से गूंजा हाल :

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जब केन्द्रीय इस्पात मंत्री बिरेन्द्र सिंह बोल रहे थे तो उनके ठेठ हरियाणवी अंदाज में बाते सुनकर लोग ठहाके लगाते नजर आए। बिरेन्द्र सिंह ने जब अपनी पत्नी प्रेमलता का जिक्र किया तो सीएम मनोहर लाल की ओर ईशारा करते हुए बोले कि सीएम साहब आपको तो यह अनुभव नहीं है। बस इतना सुनकर सम्मेलन हाल हंसी से गूंज उठा। बिरेन्द्र सिंह ने मंच संचालन आशा खेदड़ से लेकर सभी नेताओं और सीएम मनोहर लाल पर भी चुटकी ली जिससे बार बार हंसी का माहौल बनता रहा ।

 एच पी एस सी के पूर्व चेयरमैन गुरमेश बिश्नोई ने भाजपा ज्वाइन की :

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (एच पी एस सी) के पूर्व चेयरमैन गुरमेश बिश्नोई ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने की मंच से घोषणा की । गुरमेश बिश्नोई ने भाजपा पार्टी में अपनी आस्था जताई और कहा कि वह यहाँ केवल सेवा करने आये है राजनीति नहीं और वह कही से भी टिकट नहीं मांग रहे। गुरमेश बिश्नोई ने अपने भाषण में भजनलाल का भी जिक्र किया और कुलदीप बिश्नोई को दोबारा भाजपा में लाने की बात कही।

सीएम के आने से पहले कार्यकर्ताओं का हंगामा :

उकलाना के आशीर्वाद गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कुर्सियों पर बैठने को लेकर हंगामा हो गया I कई कार्यकर्ताओं और महिलाओं को कुर्सी ना मिलने से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया जिसे बाद में शांत करवाते हुए उन्हें मुख्य स्टेज पर स्थान दिया गया I इस हंगामे में खुद भाजपा के उकलाना से नगरपालिका के पार्षद शामिल थे I

महिलाओं की भागीदारी रही कम :

उकलाना भाजपा के कार्यक्रम में एक हजार के करीब कार्यकर्ता पहुंचे। लेकिन महिलाओं की भागीदारी बहुत कम रही। सम्मेलन हाल में गर्मी के कारण कार्यक्रम सुचारू रूप से भी नहीं चल पाया और लोग गर्मी में पसीने से तरबतर नजर आये।

बिना पत्रकारों से बात किये निकल गये सीएम :

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बात नही की। सीएम अपने संबोधन के बाद बिना पत्रकारों से बातचीत ही निकल गए । सीएम ने कार्यकर्ताओं को भी केवल संबोधित किया जबकि कार्यक्रम आपसी विचार मंच से सांझा करने का था। भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी साफ रूप से की गई कार्यकर्ता सम्मेलन में ही ।

सीएम कार्यक्रम में बत्ती वाली गाड़ी :

एक ओर जहां भाजपा वी आई पी कल्चर छोड़ चुकी है वहीं स्वयं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कवर से ढकी बत्ती वाली गाड़ी दिखाई दी। यह गाड़ी भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफसर छत्रपाल सिंह की बताई जा रही है। अपनी पार्टी के नियमों को तक पर रख कर बत्ती लगाने वाले नेता की गाड़ी चर्चा का विषय बनी रही। वहीं जिला के उच्च अधिकारी भी बत्ती वाली गाड़ी का कुछ ना कर पाए।