हैवान पति ने पत्नि को नशीला प्रदार्थ खिलाकर की मारपीट

खबरें अभी तक। शाहजहांपुर में एक पति के बहशीपन का अनोखा मामला सामने आया है। जहां हैवान पति पत्नि का नशीला प्रदार्थ खिलाकर उसे बेहोश ही नहीं किया। बल्कि उसके बाल काटकर उसे गंजा कर दिया। यही नहीं पत्नि के विरोध करने पर उससे मारपीट कर घर के बाहर निकाल दिया। दुधमुही बच्ची को लेकर महिला ने पुलिस की शरण ली है। बताया जा रहा है कि पति पत्नि के जीजा के घर जाने से नाराज था। पुलिस ने  पति अशोक और देवर मनोज के खिलाफ लज्जाभंग करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।

घटना थाना निगोही के सिकंदरपुर गांव की जहां के रहने वाले अशोक की 30 वर्षीय पत्नी कांट क्षेत्र में रहने वाली अपने जीजा के घर 30 जून को गई थी। 1 जुलाई को वापस आ गई। जब उसके पति ने उससे पूछा तो उसने कहा कि आपको तो हम बता कर गए थे। शाम को खाने के लिए जब खाना बना तो पति अशोक ने पत्नी के खाने में चुपके से नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। रात में उसके पति अशोक और देवर मनोज ने उसके सर के बाल काटकर उसका मुंडन कर पुलिस ने पति अशोक और देवर मनोज के खिलाफ लज्जाभंग करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी मिलने तक आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।