दिल्ली: बुराड़ी में 11 शवों के मिलने से मचा हड़कंप

खबरें अभी तक। दिल्ली से एक ऐसी सनसनी खेज खबर सामने आई के बुराड़ी में 11 शवों के मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि यह परिवार बहुत धार्मिक था और मिलजुलकर रहता था। कभी इनमें तकरार सुनने को नहीं मिला। एक पड़ोसी महिला ने बताया कि परिवार का मुखिया ललित पिछले पांच साल से मौन धारण किए हुए था।

पुलिस ने बताया कि यह परिवार इस इलाके में पिछले 22-23 सालों से रह रहा था। परिवार में दूध और प्लाईवुड की दुकान है। साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। सुबह-सुबह इस तरह की खबर मिलते ही इलाके के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। लोगों में घटना को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

पुलिस ने बताया कि 11 लोगों के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक बुज़ुर्ग़ महिला के तीसरे बेटे का नाम दिनेश है, जो सिविल कांट्रेक्टर है। वह चित्तौड़गढ़ में रहता है। बुज़ुर्ग़ महिला की 58 साल की विधवा बेटी भी थी जो इसी परिवार के साथ रहती थी। उसकी भी लाश मिली है।