प्रशासन ने कर्मचारियों के जेल भरो आंदोलन के समाने टेके घुटने

ख़बरें अभी तक। वर्षो से लंबित पड़ी हुई मांगों को लेकर सरकार से लड़ाई लड़ रहे अलग अलग विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ लामबंध होकर आज फरीदाबाद जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन कर अपनी अपनी गिरफ्तारियां दी. आंदोलन में शामिल हुए दर्जनों विभागों के हजारों कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये और फिर पुलिस से भी टकराव किया, इस दौरान प्रशासन के जेल में ले जाने के पूरे प्रबंध न होने के चलते कर्मचारियों ने खुद पैदल मार्च करते हुए सैंट्रल थाने में गिरफ्तारी दी, जहां प्रशासन ने कर्मचारियों के सामने घुटने टेकत हुए कर्मचारियों को सांकेतिक गिरफ्तार कर रिहा कर दिया.

एक बार फिर सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले दर्जनों अलग अलग विभाग के हजारों कर्मचारियों ने एक साथ लांबद होकर आज लघु सविचालय सेक्टर 12 पर हल्ला बोला और प्रशासन के दांत खट्टे कर दिये. हजारों कर्मचारियां का पहले जिला मुख्यालय पर पुलिस के साथ टकराव हुआ और फिर सभी कर्मचारियों ने अपन अपनी गिरफ्तारियां दी, मगर प्रशासन की ओर से गिरफ्तारी के लिये सम्पूर्ण व्यवस्था न होने के चलते आधे कर्मचारी ही बसों में बैठ पाये और आधे कर्मचारी बाहर रह गये.

जिससे गुस्साये कर्मचारियों ने पैदल मार्च करते हुए खुद सैंट्रल थाने में जाकर अपनी गिरफ्तारियां दी. जहां प्रशासन की ओर से पहुंचे एसडीएम सतवीर मान ने कर्मचारियों के सामने घुटने टेकते हुए कहा कि उनके पास पूरे प्रबंध नहीं है इसलिये वह कर्मचारियों को गिरफ्तार करने में असमर्थ हैं सांकेतिक गिरफ्तार करके सभी को रिहा किया जाता है.