देसी लुक में निक संग कुछ यूं नजर आई प्रियंका MUST READ…

खबरें अभी तक। बीते काफी दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में निक और प्रियंका की ये लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, ये तस्वीरें देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका की मेहंदी की रस्म की हैं।

इसके तहत दोनों एक ही गाड़ी में अंबानी के घर साथ पहुंचे थे। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक इंडिया आए है। प्रियंका निक को मुंबई में डिनर कराने के बाद गोवा घुमाने भी ले गई थीं। गोवा से आने के बाद प्रियंका आंबानी के घर हुए इस फंक्शन में भी अपने साथ लेकर पहुंचीं.

 

प्रियंका और निक की जोड़ी फैंस की पहली पसंद बन गए हैं। अब फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं, कि प्रियंकाअपने रिलेशन के बारे में खुलकर बात करें।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ की मम्मी भी उनके साथ नजर आईं। हालांकि वो दूसरी गाड़ी में थीं। बता दें कि प्रियंका और निक की मुंबई में डिनर डेट के दौरन भी प्रियंका की मां उनके साथ नजर आईं थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार निक की फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा है मेरे पसंदीदा इंसान। फैंस इसे उनके प्यार का इजहार मान रहे हैं।

हाल ही में निक भी मुंबई में डिनर डेट के बाद प्रियंका की इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर भी कर चुके हैं। उन्होंने भी इस वीडियो में प्रियंका के लिए लव का इमोजी बनाया था। प्रियंका मेहंदी सेरेमनी में देसी लुक में नजर आईं। निक के साथ पहली बार है जब प्रियंका चोपड़ा साड़ी में नजर आई हैं।

सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। आकाश और श्लोका की महेंदी सेरेमनी में शामिल होने के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए दोनों को सेरेमनी की शुभकामनाएं दी हैं।