जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल……,28 जून है बेहद खास

खबरें अबी तक।  आज अपने विचारों को सकारात्मक रखें, आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। भाग्य आपके साथ है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं।

                                                 आज का राशिफल

मेष: पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कर्क: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

सिंह: व्यावसायिक योजना को लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या:  सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।  निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।

धनु: वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की सोच स्वयं को पीड़ा देगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: संबंधों में निकटता आएगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आएगा। वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव और टूटन की स्थिति आएगी।

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।