सर्व कर्मचारी संघ से हजारों कर्मचारी देंगे गिरफ्तारियां, आंदोलन की दी चेतावनी

खबरें अभी तक। भिवानी में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर के निचे कल होने वाले जेल भरों अंदोलन के लिए सभी संघों से जुड़े कर्मचारियों की बैठक का आयोजन हुआ। कर्मशाला में हरियाणा रोडवेज वर्करज यूनियन। बैठक और पत्रकारों से बात करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के नेता सुखदेव सिंह ने कहा कि कल का जेल भरों आंदोलन में सरकार को घेरने का काम करेंगे। कहा कि कल प्रदेश के प्रत्येक हैड क्वाटर पर विरोध प्रदर्शन व भरों आंदोलन रहेगा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी बार बार सरकार से टेबल पर बात करते है पर कोई सुन वाई नहीं हो रही हैं। मजबूरन कर्मचारी जेल भरों अंदोलन पर उतरे हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग,रोडवेज सहित विभागों के कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों के हित की आवाज उठाई।

सम्बोधित करते हुए हरियाणा रोडवेज वर्करज यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेन्द्र कुमार दिनोद व डिपो प्रधान राजकुमार दलाल  सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सर्व कर्मचारी संघ के आहवान पर आगामी 28 जून को जेल भरो आंदोलन में रोडवेज का हजारो कर्मचारी शामिल होकर सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे।

उन्होंने कहा कि उनका संगठन लम्बे अर्से से हरियाणा रोड़वेज के बेड़े में 14 हजार बसें शामिल करने, रोडवेज कर्मशाला में रिक्त पड़े पदों पर जल्द से जल्द  भर्ती किए जाने, 46 हजार कच्चे कर्मचारियों को हटाए जाने का फरमान वापस लिए जाने, 50 हजार नए रोडवेज कर्मचारियो की भर्ती किए जाने सहित अनेक लम्बित मांगे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार रोडवेज कर्मचारियों की लम्बित मांगों पर लगातार वायदाखिलाफी करती आ रही हैं। इसी के विरोध में प्रदेशभर का  रोडवेज कर्मचारी सरकार के खिलाफ लामबंद होकर फिर से आंदोलन करेगा।