नशे के खिलाफ पुलिस ने निकली रैली, सीएम ने दिलाई नशा न करने की शपथ

खबरें अभी तक। राज्य में बढ़ रहे नशे के चलन के खिलाफ हिमाचल पुलिस ने मुहीम शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण सप्ताह के तहत जहां पुलिस ने हॉफ मैराथन का आयोजन किया। वहीं आज रिज मैदान पर नशे के खिलाफ जागरूकता रैली आयोजित की गई। जिसमें शिमला शहर के 1750 स्कूली  बच्चों ने लोगों को नशे से दूर रहने का सन्देश दिया। रैली को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छात्रों को लोगो को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

सीएम जयराम ठाकुर ने इस अभियान को महाअभियान के रूप से शुरू करने का आवाह्न किया और कहा कि  स्कूल के बच्चे नशे निवारण के संबध में बहुत सक्रिय भूमिका निभा रहे है। सीएम ने कहा की ये कार्यक्रम यही तक सिमित न कर के बल्कि शेक्षणिक  संस्थान में और  युवाओं के  बीच जा कर उन्हें जागरूक  किया जाना चाहिए। सीएम ने कहा की हिमाचल में भले ही दुसरे राज्यों के अपेक्षा नशे का चलन भले ही कम है लेकिन  सरकार इसको गंभीरता से लिया जा रहा है और इस व्यवासय के साथ जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जा रही है। सीएम ने कहा की सारा काम सरकार पर न छोड़ कर परिजनों का फर्ज भी बनता है की वे अपने बच्चों का ख्याल रखे। सीएम ने कहा की प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग के बढ़ रहे चलन पर भी चिंता जाहिर की और इसको लेकर अभियान चलाने क साथ साथ सख्त कार्यवाही के निर्देश भी दिए।