मैडम तुसाद म्यूजियम में अब लगेगा बाबा रामदेव का पुतला MUST READ…..

खबरें अभी तक। भारत को योग के द्वारा पुरी दुनिया में मशहूर करने का श्रेय बाबा रामदेव को जाता हैं।अब जल्द ही विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम में बाबा रामदेव का मोम का पुतला लगने वाला हैं। आपको बता दें कि ये पहली बार होने जा रहा हैं कि किसी योगी के मोम के पुतला को म्यूजियम में लगाया जाएगा।

वहीं अब तक म्यूजियम में  महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और  शाहरुख खान समेत अब तक 12 हस्तियों का पुतला लगाया जा चुका है। भारतीयों के लिए ये गर्व की बात हैं।

बीते दिन बाबा रामदेव की तीन घंटों तक कद-काठी की माप ली गई थी। इसके तहत बाबा के चेहरे के भावों को भी रिकॉर्ड किया गया था। पुतला बनाने के लिए बाबा की 200 से भी अधिक तस्वीरें ली गईं थी। पुतले में बाबा वृक्षासन मुद्रा में दिखाई देंगे। आपको बता दें  कि दिल्ली में भी मैडम तुसाद म्यूजियम है। इस म्यूजियम में भी रामदेव का पुतला लगाया जाएगा।

मैडम तुसाद म्यूजिम मोम के पुतलों का विश्व प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है। मैडम तुसाद म्यूजिम की स्थापना 1835 में हुई थी। मोम शिल्पकार मेरी तुसाद ने इस म्यूजियम की स्थापना की थी।  म्यूजियम में दुनिया भर की बड़ी हस्तियों के पुतले लगाए गए हैं।