रिटायर्ड फौजी ने आपसी रंजिश के चलते परिवार वालों पर चलाई गोलियां

खबरें अभी तक। पलवल के गांव घर्रोट में फौज से रिटायर्ड और हरियाणा पुलिस में कार्यरत  कर्मचारी ने जमीनी विवाद के चलते  अपने भतीजे और उसकी मां को गोली मार दी। जिसमें  भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस जांच अधिकारी डीएसपी मौजीराम ने बताया कि गांव घर्रोट निवासी भगवत आर्मी से रिटायर्ड होकर ह‌रियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। भगवत का अपने ही परिवार  के लोगो के साथ जमीनी विवाद को लेकर पिछले काफी लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। आज खेतों पर भगवत दयाल का उनके परिवार के भतीजे हरकेश व उसकी मां विद्या देवी के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनो तरफ से मारपीठ शुरू हो गई। जिसमें भगवत दयाल ने अपनी पिस्टल से हरकेश व उसकी मां को गोली मार दी।

गोली लगने से 23 वर्षीय हरकेश की मौके पर ही मौत हो गई और हरकेश की  मां गंभीर रूप से घालय गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हरकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जंहा से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की मां नत्थी देवी को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भगवत को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामल की जांच कर रही है।