पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने की आत्महत्या की कोशिश

खबरें अभी तक। फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आगे महिला ने की आत्महत्या की कोशिश की है। एस पी कार्यालय के आगे महिला ने हंगामा किया। गांव चांदपुर की रहने वाली है महिला, महिला ने पिछले दिनों गांव के ही युवक पर लगाया था। घर में घुसकर दुष्कर्म प्रयास का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया था मामला, लेकिन नहीं की थी। आरोपी की गिरफ्तारी, आज फतेहाबाद के एसपी दीपक सहारण से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाने आई थी। पीड़िता महिला, पुलिस द्वारा मामले को खारिज किए जाने के बाद भड़की महिला ने उठाया कदम, एसीप कार्यालय के बाहर की खुदखुशी करने की कोशिश और किया हंगामा, पुलिस की ओर से महिला को हिरासत मे लेकर शुरू की गई है मामला दर्ज करने की कारवाई, पुलिस का तर्क दुष्कर्म प्रयास के मामले को लेकर दवाब बना रही थी महिला।

फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आगे आज एक महिला के द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के द्वारा उस महिला को वहीं पर काबू कर लिया गया और पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। महिला द्वारा इस दौरान पुलिस कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा भी किया गया और इंसाफ देने की गुहार लगाई गई। महिला के पिता जरनैल सिंह ने बताया कि वह गांव चांदपुरा के रहने वाले हैं और लगभग सवा महीने पहले गांव के ही एक युवक के द्वारा उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म प्रयास किया गया था।  गांव का युवक उनके घर में घुस गया था और उसके द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन उस व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि अब इस मामले की जांच टोहाना डीएसपी जोगेंद्र सिंह को सौंपी गई थी, लेकिन उन्होंने आरोपी को अपनी जांच में निर्दोष करार दे दिया इसके बाद मैं लगातार पुलिस अधिकारियों के दरवाजे पर इंसाफ को लेकर दस्तक दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गांव की पंचायत के द्वारा भी आरोपी के पक्ष में प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद विवाद के चलते पुलिस ने इस मामले को खारिज करने का काम किया है। उन्होंने बताया कि 24 जून को सीएम मनोहर लाल खट्टर जा फतेहाबाद पहुंचे थे, उस समय भी उनके द्वारा उन्हें मिलने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीएम से नहीं मिलने दिया। आज वह अपनी फरियाद को लेकर एसपी फतेहाबाद दीपक सहारण के पास पहुंचे, लेकिन उन्होंने उनकी बात की सुनवाई नहीं की और मामला खारिज करने की बात कही। इसके बाद उनकी बेटी के द्वारा खुदकुशी की कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस ने उनकी बेटी को हिरासत में ले लिया है। बेटी के पिता ने इंसाफ की मांग की है।

वहीं इस मामले में महिला थाना इंचार्ज बिमला देवी ने बताया कि चांदपुरा निवासी महिला के द्वारा एस पी कार्यालय के बाहर हंगामा किया गया था। महिला के द्वारा शांति भंग करने का प्रयास किया गया था, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है और जो भी कार्रवाई उस पर बनती है, वह अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म प्रयास के आरोप लगाए थे, लेकिन मैं आरोप झूठे पाएगा। इसके बाद अधिकारियों ने इस मामले को खारिज करने के आदेश दिए। इसी बात का विरोध करते हुए आज महिला के द्वारा एसपी कार्यालय के आगे हंगामा किया गया और पुलिस अधिकारियों पर दवाब बनाने की कोशिश की गई। जिस पर की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।